फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गांव बड़माजरा के पास जंगल से चार साल का बच्चा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव बड़माजरा के पास जंगल से एक चार साल का बच्चा बरामद हुआ है। यह एक राहगीर को मिला था, जिसने पीसीआर को सूचना दी। पीसीआर मुलाजिम मौके पर पहुंचे और उन्होंने बच्चे से पूछताछ की। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चे ने अपना नाम अवी बताया है, उसके अलावा वह कुछ बताने में असमर्थ है। बच्चे को सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


एसएचओ बलौंगी कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस को बुधवार दोपहर करीब 2 बजे सूचना मिली थी कि बड़माजरा के जंंगल के पास एक बच्चा भटक रहा है। उसके शरीर पर झाडिय़ों से हुए घाव के निशान थे। ऐसी इंजरी सामने नहीं आई कि जिससे यह माना जाए कि बच्चे पर किसी ने हमला किया है। उन्होंने बताया कि बच्चा कुछ भी बता नहीं पा रहा है। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बलौंगी थाने से कांस्टेबल राजविंदर कौर को उसकी देखरेख के लिए रखा गया है। उसके परिवार का पता लगाने के लिए आसपास के एरिया व पुलिस स्टेशनों में बच्चे की फोटो भेजकर पता किया जा रहा है। उसके परिवार की तलाश करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें