फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी से बरवाला को जाती सड़क पर गड्ढ़े ही गड्ढ़े, टूटी सड़क पर रोजाना हो रहे हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। शहर की बरवाला रोड पर जगह जगह गड्ढे बने हुए हैं और इसकी हालत आए दिन खस्ताहाल होती जा रही है। इसकी ओर प्रशासनिक अधिकारी कोई ध्यान नही दे रहे हैं। जबकि इस सड़क पर बने गड्ढों के कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं और बहुत से दो पहिया वाहन चालक यहां से आवाजाही के दौरान जख्मी भी हो रहे हैं। इन बड़े और गहरे गड्ढों से गुजरते समय किसी वाहन चालक के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और वाहन क्षतिग्रस्त होने के कारण किसी की जान भी जा सकती है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पंजाब को डेराबस्सी से बरवाला की ओर जाने वाली यह सड़क दो राज्यों हरियाणा और पंजाब को आपस में जोड़ती है। लेकिन किसी भी प्रशासन के अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। इसलिए इस सड़क की लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण इसकी हालत काफी बदतर हो चुकी है। वहीं, आजकल मॉनसून के दौरान सड़क की हालत ओर भी दयनीय हो गई है। यहां पर बने गड्ढ़ों में पानी भरने से यह दिखाई नहीं देते, जिस कारण यहां रोजाना दो पहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। गांव सैदपुरा के पास तो सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि यहां से वाहन निकालना मुश्किल हो गया है। यहां सड़क की हालत देखकर अंदाजा नहीं लगता कि यह सड़क है या गड्ढ़े ही गड्ढे हैं। इसके साथ बारिश होने के कारण यहां पर पानी भर गया है और लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है। राहगीरों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि दो राज्यों को जोड़ने वाली यह एक अहम सड़क है। इसके अलावा इस सड़क पर डेराबस्सी के बड़ी संख्या में उघोग स्थित हैं। जहां रोजाना बड़ी गिनती में ट्रक माल लेकर आते-जाते रहते हैं। लेकिन इसके बावजूद सड़क की दयनीय हालत पंजाब सरकार के दावो की पोल खोल रही है। राहगीरों ने इस सड़क को जल्द से जल्द नये सिरे से बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस बारे में संपर्क करने पर एसडीएम डेराबस्सी कुलदीप बावा ने कहा कि जल्द ही संबंधित महकमे से राबता कायम कर सड़क का निर्माण करवाया जाएगा।
कैपशन-बरवाला मार्ग की दयनीय हालत ब्यान करती तस्वीर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें