फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खेत में लगे ट्रांसफॉर्मर से सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां /बनूड़। कोहरे का मौसम शुरू होते ही खेतों में लगे बिजली के ट्रांसफॉर्मर से कीमती सामान चोरी होने लगा है। बीती रात चोर गिरोह ने पास के गांव थूहा के एक किसान के खेत में लगे बिजली के ट्रांसफॉर्मर से कीमती सामान चोरी कर लिया। गांव थूहा के रहने वाले और पीडीएबी राजपुरा के पूर्व चेयरमैन अमरजीत सिंह थूहा ने बताया कि बीती शाम वह रोजाना की तरह अपने खेतों से लौटे थे। आज सुबह जब वह अपने खेतों में गए, तो देखा कि ट्यूबवेल को बिजली सप्लाई करने वाला ट्रांसफॉर्मर जमीन पर गिरा है। उसमें से कीमती सामान गायब है। इस घटना के बारे में पावरकॉम अधिकारियों और शंभू थाने की पुलिस को सूचित कर दिया गया है। इलाके के किसानों ने पुलिस प्रशासन से इस चोर गिरोह को काबू करने की मांग की है, ताकि इलाके के लोगों और किसानों को होने वाले आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें