कुराली। वार्ड नंबर-2 में मोहल्लावासियों ने माता गुजरी कौर और चार साहिबजादों की याद में चाय-पकौड़ों का लंगर लगाया। इस मौके पर विशेष तौर पर पहुंचे पार्षद भारत भूषण वर्मा ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह की माता गुजरी कौर और चार साहिबजादों की शहादत की मिसाल दुनिया के इतिहास में कहीं और नहीं मिलती। उस दौरान मुगल सल्तनत के किए जा रहे जुल्म को थामने के लिए यह शहादतें मुगल शासकों के कफन में आखिरी कील साबित हुई। उन्होंने समूह संगतों से अपील की कि माता और साहिबजादों की इस महान शहादत के खिलाफ लड़ने की सीख प्राप्त करने और आने वाली पीढि़यों को भी सत्य और इंसाफ के लिए डट कर पहरा देने के लिए प्रेरित करें। इस समागम को लेकर सुबह पहले श्री सुखमणी साहिब के पाठ का भोग डाला। इस मौके पर पार्षद भूषण वर्मा विशेष तौर पर पहुंचे। इस मौके पर रिंकू, जितेंद्र कुमार, तरूण बंसल, शिव गोतम, मंजीत सिंह, नवदीप सिंह, दर्शन सिंह, विनोद गोतम, बच्चन सिंह, सुमित, वालिया वर्मा आदि उपस्थित मौजूद रहे।