फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चार लाख की चोरी की गुत्थी सुलझी, तीन लाख बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। मुल्लांपुर में करियाना स्टोर में चोरी करते रंगे हाथों पुलिस ने एक चोर को पकड़ा था। पूछताछ के दौरान उसने पहले की चार लाख रुपये की चोरी कबूल की। इसके बाद पुलिस ने तीन लाख बरामद भी कर लिए। आरोपी की पहचान कमलजीत सिंह निवासी माजरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, न्यू चंडीगढ़-मुल्लांपुर इलाके में 17 जुलाई को ओमेक्स में स्थित रात करीब 12 बजे बंद चीमा मेगा मार्ट पर चोरी की वारदात हुई थी। जहां चोर को सिक्योरिटी गार्ड की ओर से काबू कर लिया गया था। उसके पास से चोरी के 18 हजार रुपये और छह सरसों के तेल की बोतलें बरामद की थीं। बाद में चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पुलिस ने उक्त आरोपी तथा उसके दो साथियों पर मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज करके अदालत में पेश किया जहां उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उक्त चोर ने बताया कि जनवरी 2023 में न्यू चंडीगढ़ में भी उसने अपने साथियों के साथ एक ग्रोसरी स्टोर से चार लाख रुपये चुराए थे। उससे तीन लाख रुपये बरामद भी कर लिए गए। वहीं, थाना प्रभारी सतिंदर शर्मा ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर उसके साथियों का पता लगाने के लिए और रिमांड लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें