पंचकूला। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार लारवा मिलने के बाद अब सरकारी भवनों में इसकी जांच की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें जल्द ही दौरा करेंगी। इसके लिए पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की बढ़ाई गई टीमों को जल्द लगाया जाएगा। विभाग ने हाईरिस्क जोन में लारवा के केस मिलने के बाद यह प्लान बनाया है। यह चेकिंग अभियान शहर के सेक्टर -1, 2, 3, 4, 5 के ऑफिसों में चलाया जाएगा। सबसे अधिक लोग यहां पर नौकरी करने के लिए आ रहे हैं। पिछले साल भी चेकिंग के दौरान विभिन्न दफ्तरों में डेंगू का लारवा मिला था। इसी को देखते हुए यह चेकिंग अभियान जल्द चलाया जाएगा।
आज रीजनल डायरेक्टर की टीम करेगी दौरा
पंचकूला जिले के हाईरिस्क जोन में डेंगू का लारवा अधिक मिलने के बाद रीजनल डायरेक्टर की टीम दौरा कर सभी चीजों की जांच करेगी। टीम की ओर से जांच प्रबंधन की जानकारी ली जाएगी। इसके साथी ही टीम की ओर से बनाए गए सजेशन पर पंचकूला स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह से अमल करना होगा।
कोट
पंचकूला में डेंगू को रोकने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जाएगा। इसके लिए टीमों द्वारा सर्वे किया जा रहा है। टीम रीजनल डायरेक्टर की ओर से दिए गए सुझाव का पालन करेगी। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल सर्जन सेक्टर -6