फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक के पीछे दूसरा ट्रक जोड़ चुराया लाखों का सामान

विज्ञापन
लालड़ू से ट्रकों से भरा समान चोरी। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर दप्पर पेट्रोल पंप पर सामान से लोड खड़े ट्रक से फिल्मी स्टाइल में चोर लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पाया कि वीरवार तड़के करीब साढे़ तीन बजे एक तिरपाल से ढका ट्रक आता है और बलकार के ट्रक के बिल्कुल पिछले हिस्से से जोड़कर खड़ा कर दिया जाता है और 20 मिनट में चला जाता है।
विज्ञापन

ट्रक मालिक बलकार सिंह दप्पर ने बताया कि बुधवार को उन्होंने जीरकपुर व अंबाला से दो कंपनियों का सामान उड़ीसा के लिए लोड किया था, जिसमें बड़ी बैटरियां और दवाइयों के बंडल थे। बारिश के डर से सामान को तिरपाल से कवर करके रस्सी से बांधा हुआ था। बलकार ने बताया कि उसका भाई सुखविंद्र जो ट्रक ड्राइवर है, रात को टायर बदलने के लिए मिस्त्री नहीं मिलने के चलते ट्रक को दप्पर पेट्रोल पंप पर खड़ा कर खुद घर चला गया और सह-चालक केबिन में ही सो गया। वीरवार सुबह उन्हें पता चला कि ट्रक के पिछले हिस्से से रस्सा कटा हुआ है और ट्रक से सामान गायब है। इसकी सूचना लेहली पुलिस को दी। बलकार ने आशंका जताई कि आरोप ट्रक में बैठकर आए होंगे। जिन्होंने रस्से को काट कर तिरपाल हटाते हुए ट्रक से 7-8 बड़ी बैटरियां व दवाइयों के बंडल अपने ट्रक में लोड कर लिए और फरार हो गए। उन्होंने आशंका जताई कि चोरों ने पहले ट्रक में सोए हुए सह-चालक पर किसी नशीले स्प्रे का प्रयोग किया होगा, जिसके चलते उसे चोरी के बारे में पता नहीं चला। लैहली चौकी इंचार्ज नरपिंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही मामले को हल कर लिया जाएगा।
एक सप्ताह पहले भी हुई थी घटना
बलकार सिंह व पेट्रोल पंप के कारिंदे के अनुसार इलाके में चोर गिरोह सक्रिय है जो रात के समय ट्रक लेकर निकलता है। इसी प्रकार की घटना एक सप्ताह पहले रात के समय इस पेट्रोल पंप पर खड़े कंटेनर के साथ भी हो चुकी है। चोरों ने कंटेनर के पिछले हिस्से पर एक ऐसा ही तिरपाल से ढका ट्रक लगाकर कंटेनर के लॉक को खोल दिया था, लेकिन उसमें से चोरों के कुछ हाथ नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें