डेराबस्सी। डेराबस्सी। डेराबस्सी-बरवाला रोड स्थित रेजवुड एस्टेट जीबीपी में अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के गहने, नकदी और जरूरी कागजात चोरी कर लिए। घटना 13 जनवरी को घर में लोहड़ी कार्यक्रम के बाद सामने आई। शिकायतकर्ता करण कुमार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की लेकिन चोर का पता नहीं चल सका। हवलदार मुकेश राणा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।