जीरकपुर। पीरमुच्छल्ला क्षेत्र में डी-मार्ट के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार इंदरजीत मान (32) को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान इंदरजीत मान (32), निवासी गांव खेड़ां खेमावती जिला जींद (हरियाणा) के रूप में हुई है, जिसे सिर और बाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल को पहले पंचकूला के अलकेमिस्ट अस्पताल ले जाया गया और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ और फिर फेज-6, मोहाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने गुरप्रीत सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 281, 125, 125ए और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक की तलाश जारी है। संवाद