फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: कर्फ्यू में महिला को बाहर जाने से पुलिसकर्मी ने रोका तो एक्टिवा चढ़ाने की कोशिश की

Sun, 29 Mar 2020 10:31 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
विज्ञापन
पुलिसकर्मी के साथ महिला द्वारा किए दुर्व्यहार का वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट इमेज।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते लगे कर्फ्यू के बीच लोगों को घरों में रखना पुलिस के लिए मुसीबत बन गया। सड़कों और नाकों पर तैनात मुलाजिमों के रोकने पर लोग पुलिस मुलाजिमों से उलझते हैं। गाली गलौज और हाथापाई तक करते हैं। ऐसा ही एक मामला फेज-11 में सामने आया है। यहां ड्यूटी पर एक पुलिस मुलाजिम ने एक्टिवा सवार महिला को कर्फ्यू के चलते सड़क पर जाने से रोका तो महिला ने पुलिस मुलाजिमों को जमकर गालियां दी और उनके ऊपर एक्टिवा तक चढ़ाने की कोशिश की।

विज्ञापन


यह वीडियो वायरल हो गया है और मामला एसएसपी तक पहुंच गया है। थाना फेज-11 में एएसआई बलजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं फेज-11 थाना प्रभारी अमनदीप सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच करवाई जाएगी। पुलिस जनता की सेवा कर रही है।

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक पुलिस मुलाजिम एक्टिवा सवार महिला को सड़क पर जाने से रोका रहा है। इस पर एक्टिवा सवार महिला नहीं मानी और पुलिस मुलाजिम से उलझ गई। जिसे देख एएसआई ने मोबाइल में उसका वीडियो बना लिया है। यह देख महिला और भड़क गई और मुलाजिम को गालियां देने लगी। मुलाजिम ने उसे कहा कि वह चली जाएं। लेकिन महिला यहां भी नहीं रुकी। इसके बाद महिला ने पुलिस मुलाजिम पर अपना स्कूटर तक चढ़ाने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें