फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सफाईकर्मियों ने उठाई नियमित और पदोन्नति की मांग, सात दिन में दी संघर्ष की चेतावनी कर्मचारी संगठन का लोगो

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों और सीवरमैनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार को निगम कमिश्नर को मांगपत्र सौंपा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने सात दिन के अंदर बैठक बुलाकर मुद्दों पर ठोस कार्रवाई नहीं की तो वे संघर्ष का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे। नगर निगम सफाई कर्मचारी एवं मजदूर यूनियन के प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि निगम में लगभग 450 सफाईकर्मियों के पद खाली पड़े हैं, लेकिन इसके बावजूद ठेके पर काम कर रहे सफाईकर्मियों को नियमित नहीं किया जा रहा। यूनियन ने इन सभी पदों को जल्द भरने और ठेके पर वर्कर्स को नियमित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ठेके पर सफाईकर्मियों की हाजिरी लगाने के लिए नियमित कर्मचारियों में से सेनेटरी जमादार लगाने, 2021 में पारित प्रस्ताव में संशोधन कर नया प्रस्ताव सरकार को भेजने की मांग की गई। यूनियन ने नियमित कर्मियों की पदोन्नति रोकने पर भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि प्रमोशन संबंधी प्रस्ताव पारित होने के बावजूद अभी तक आदेश जारी नहीं किए गए हैं। सफाईकर्मियों ने यह भी आरोप लगाया कि ठेका कर्मचारियों को समय पर वर्दी, बूट, साबुन और अन्य सामान उपलब्ध नहीं कराया जाता।
मांगपत्र में छुट्टियों को बढ़ाने की मांग भी शामिल है। 10 कैजुअल लीव, 20 मेडिकल लीव और पंजाब सरकार की सात गजटेड छुट्टियां देने की मांग दोहराई गई है। यूनियन ने कहा है कि यदि निर्धारित समय सीमा में प्रशासन उनकी मांगों पर बातचीत नहीं करता है तो सफाई कर्मियों और सीवरमेनों की यूनियन बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू कर देगी। उन्होंने चेताया कि इसके बाद उत्पन्न होने वाली स्थिति के लिए प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें