फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस गांव के नाम पर बसा मोहाली, अब उसका होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिस गांव मोहाली के नाम पर वीआईपी शहर मोहाली बसा है, अब उसका भी सौंदर्यीकरण करके कायाकल्प किया जाएगा। गांव मोहाली के प्रवेश द्वार पर एक भव्य स्वागत गेट बनाया जाएगा और इसके अलावा पूरे गांव में विकास कार्य किए जाएंगे। इसके साथ ही फेज-6 में स्थित दिव्यांग पुर्नवास केंद्र (पैराप्लेजिक पुनर्वास सेंटर) में रहने वाले लोगों को सर्दी से राहत देने के लिए सोलर हीटिंग प्लांट लगाया जाएगा। इस पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंग। यह जानकारी शनिवार को सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू ने दी है। उन्होंने कहा कि मोहाली को वर्ल्ड क्लास शहर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फेज-6 के दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के लिए 25 लाख रुपये देने का एलान किया है। शनिवार को सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू ने इस केंद्र का दौरा किया और इस केंद्र के निदेशक पीआरसी कर्नल गुरकीरत सिंह नागरा को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस मौके पर आयोजित समागम में सेहत मंत्री ने कहा कि देश की रक्षा करते समय मुश्किल समय में यहां पर ट्रेनिंग ले रहे फौजी दिव्यांग हुए थे। उनकी समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। यह हमारा सबसे पहला फर्ज है। उन्होंने कहा कि यह शूरवीर हमारे देश की शान हैं और दिव्यांग होने के बाद भी अब यह सक्षम हुए हैं और यहां कई तरह के काम कर रहे हैं। इस मौके पर मौजूद सभी लोगों को सेहत मंत्री ने नए साल और लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर निदेशक पीआरसी कर्नल नागरा ने कहा कि संस्थान का बिजली का खर्च बहुत ज्यादा था। जिसका हल सोलर हीटिंग प्लांट लगाने से हो जाएगा। उन्होंने इसके लिए पंजाब के मुख्यमंत्री और सेहत मंत्री का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इससे पहले सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू ने गांव मोहाली के सौंदर्यीकरण के लिए गांव मोहाली का स्वागत गेट बनाने और सड़क के साथ वाले हिस्से में पेवर ब्लॉक लगाने के काम की शुरूआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें