फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करवाने के लिए भटक रही पीड़ित युवती, आरोपी दे रहा जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। स्थानीय निवासी एक विवाहित युवती ने पुलिस पर केस दर्ज करने के बाद भी दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया है। जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहा है और युवती को पुलिस को दी गई शिकायत वापस लेने की धमकियां दे रहा है। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन

इस संबंधी पीड़िता ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसका एक बेटा है, लेकिन पति के साथ उसका झगड़ा रहने के कारण वह डेराबस्सी में अपने बेटे के साथ अकेली रहती है। पिछले दिनों वह नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात दिनेश धीमान निवासी गांव मुकंदपुर से हुई। उसने नौकरी के बहाने मुख्य मार्ग पर स्थित अपने दफ्तर में बुलाया और यहां पर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने अपनी गलती मानते हुए उसके साथ शादी करने का भरोसा दिया। इसके बाद शादी करने का आश्वासन देकर कई बार दुष्कर्म किया। लेकिन बाद में युवती को पता लगा कि आरोपी शादीशुदा है और इसके बाद वह उसके साथ शादी करने से मुकर गया।
वहीं, अब पीड़िता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किए हुए काफी समय हो गया है, लेकिन पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर रही है। जबकि वह खुलेआम घूम रहा है। वह मुझे मारने की धमकियां भी दे रहा है, अब उससे मुझे और मेरे बेटे को जान का खतरा है।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर वह कई बार एसएसपी मोहाली सहित थाना प्रभारी डेराबस्सी से गुहार लगा चुकी है, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है और उससे वह और उसका बेटा भारी दहशत में समय बीता रहे हैं। युवती ने कहा कि अब उसके सब्र का बांध टूट चुका है और अगर पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो वह जल्द ही मुख्यमंत्री के निवास के बाहर धरने पर बैठेगी।
वहीं, इस मामले में डीएसपी डेराबस्सी गुरबख्शीश सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में आने के बाद जल्द ही पुलिस को हिदायत दी जाएगी कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें