के-एरिया में फ्लाईओवर के ऊपर जीरकपुर-शिमला मार्ग पर जाते वाहन। संवाद
जीरकपुर। के-एरिया लाइट पाॅइंट पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य अंतिम चरण मेें है। दो दिन पहले ट्रायल के बाद रविवार को इसके एक तरफ का मार्ग जीरकपुर-शिमला जाने वाले वाहनों के लिए खोल दिया है।
दूसरी तरफ भी युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। विभाग के अनुसार जल्द ही उसको भी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इस फ्लाईओवर के एक तरफ के रास्ते के खुलने से लगने वाले जाम से राहत मिली है। जानकारी के अनुसार दूसरी तरफ वाली रोड का काम जल्द ही मुकम्मल कर दिया जाएगा। दो माह में यह फ्लाईओवर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।