फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: छात्र-छात्राओं को देख बस न रोकने पर परिवहन मंत्री ने चालक-परिचालक की लगाई क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। माजरी चौक पर मंगलवार दोपहर को हरियाणा रोडवेज की बस नहीं रोकने पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने चालक और परिचालक की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने दोनों काे हिदायत दी कि भविष्य में ऐसा करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवहन मंत्री का यह वीडियो भी वायरल हुआ है। असल में माजरी चौक स्टाप पर कालेज की छात्राओं और छात्रों को खड़ा देखकर बस बिना रुके ही आगे निकल गई थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे परिवहन मंत्री को बस के पीछे भागते छात्र नजर आए। परिवहन मंत्री ने बस के आगे अपनी गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद चालक और परिचालक को बुलाकर जमकर फटकार लगाई। जानकारी के अनुसार बस शहजादपुर से पंचकूला की तरफ आ रही थी। इसके बाद छात्र-छात्राओं को बैठाकर बस पंचकूला बस अड्डे के लिए रवाना हुई। माजरी चौक पर आए दिन विद्यार्थियों को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। वायरल वीडियो में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा कह रहे हैं कि बस को निर्धारित स्टॉप पर जरूर रोकें। छात्र-छात्राएं जहां भी खड़े हों हमेशा बस रोककर उनको बैठाएं। भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें