डेराबस्सी। 108 एंबुलेंस टीम ने एंबुलेंस के अंदर ही आपातकालीन प्रसव कराकर मां और नवजात बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया। चंदा देवी पत्नी कपिल कुमार को लालड़ू से एसडीएच डेराबस्सी ले जाया जा रहा था। रास्ते में अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस दौरान इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) पवन कुमार ने सूझबूझ और पेशेवर कौशल का परिचय देकर चलती एंबुलेंस में ही प्रसव कराया।
पायलट दविंदर सिंह ने पूरे समय एंबुलेंस को सुरक्षित और तेजी से अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्लस्टर लीडर अमनदीप सिंह ने टाइम से मरीज को संभालने की सराहना की। प्रसव के तुरंत बाद मां और नवजात को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई। मनीष बत्रा प्रोजेक्ट हेड 108 एम्बुलेंस सेवा ने कहा ऐसी आपात परिस्थितियां फील्ड स्टाफ की सतर्कता, चिकित्सकीय कौशल और टीमवर्क की परीक्षा लेती हैं।