फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चोर ने प्राइवेट बैंक का ताला तोड़ा, कैशियर रूम में सेफ तोड़ने की कोशिश नाकाम, सात मोबाइल व दो टैब ले गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-3बी2 स्थित एक प्राइवेट बैंक की लोन ब्रांच में रात करीब 1 बजे चोर घुस आया। बैंक की एंट्री के ताले तोड़कर वह अंदर घुसा और बैंक में पड़े सात मोबाइल और दो टैब चोरी कर ले गया। इस दौरान उसने कैशियर रूम में पड़ा सेफ तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयहहै। बैंक के चीफ मैनेजर (लीगल) मानव पुरी की शिकायत पर मटौर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पुरी ने बताया कि वह शुक्रवार को बैंक बंद कर चले गए थे। रात करीब 1 बजे चोर शटर का ताला तोडक़र ऊपर आया। सबसे पहले वह दूसरी मंजिल पर स्थित जिम में गया और देखा कि कोई वहां नहीं है। इसके बाद उसने रॉड से ताले तोड़ दिए। फिर शीशे का दरवाजा तोडक़र अंदर आया और दो घंटे तक वह ब्रांच में रहा। उसने सेफ तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सेफ नहीं टूटी। इसके बाद उसने बैंक में मौजूद सारे स्टाफ के दराज खोलकर चेक किए और जिस भी दराज से जो भी कैश मिला, वह ले लिया। बैंक के मुलाजिमों के मुताबिक करीब 700 रुपये विभिन्न दराजों से, 7 मोबाइल और 2 टैब ले गया। चोरी के बारे में तब पता चला, जब जिम में आने वाले युवक और उसके केयरटेकर वहां आए। उन्होंने बैंक का शटर और दरवाजा टूटा देखकर बिल्डिंग के मालिक को बताया और उन्होंने बैंक के मैनेजर को सूचना दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें