फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रायपुरकलां अंडरपास टेंडर प्रक्रिया फिर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। रायपुरकलां आरयूबी-123 अंडरपास के निर्माण को लेकर बड़ी प्रगति सामने आई है। रेलवे विभाग ने 13 फरवरी 2026 से अंडरपास निर्माण के लिए दोबारा टेंडर खोलने का निर्णय लिया है। इसे लेकर रेलवे फाटक हटाओ–अंडरपास बनाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम अंबाला व संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया।अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी की राशि व भूमि अधिग्रहण अभी लंबित है, जबकि टेंडर की वैधता 90 दिन की होती है। संघर्ष समिति ने टेंडर को जीवंत बनाए रखने की मांग की है। समिति का कहना है कि सांसद सतनाम सिंह संधू और पार्षद अनिल दूबे के मार्गदर्शन में भूमि अधिग्रहण व फंड से जुड़े कार्य अंतिम चरण में हैं और जल्द पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें