फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली गैंगस्टरों की पनाहगाह बनता जा रहा: भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकारी नाकामी के कारण मोहाली में अपराध बढ़ रहा है। प्रदेश उप प्रधान डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि दिनदहाड़े गोलीबारी जैसी घटनाएं बताती हैं कि अपराधी बेखौफ हैं और पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। भाजपा नेताओं ने ‘मिशन प्रहार’ को दिखावटी करार देते हुए दावा किया कि जमीनी स्तर पर अपराध कम नहीं हो रहा। जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट ने पुलिस बल की भारी कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जिले की आबादी करीब 20 लाख है, जबकि पुलिस नफरी 1000 से भी कम है। भाजपा ने पुलिस ढांचे को मजबूत करने और संगठित अपराध पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें