फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अस्थायी डंपिंग साइट हटाई, प्राइवेट सफाई कर्मचारी परेशान, कूड़ा गाड़ी लेकर घूमते रहे घंटों

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। डंपिंग पाॅइंट नहीं होने की वजह से बलटाना क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्थायी डंपिंग पॉइंट से कूड़ा नहीं उठने की वजह से सड़क पर गंदगी जमा हो गई। इस कारण सड़क कूड़े से भर गई। ग्रामीणों ने हंगामा किया तो नगर परिषद से सफाई करवा दी। इसके बाद ग्रामीणों ने वहां टेंट लगा दिया। वहां किसी को कूड़ा नहीं गिराने दिया जा रहा है। सोमवार को निजी सफाई कर्मचारी कूड़ा गाड़ी लेकर भटकते रहे।
विज्ञापन

सफाई कर्मी कूड़ा गिराने के लिए सुखना चो की तरफ बढ़े तो ग्रामीणों ने उनको वहां भी कूड़ा गिराने से रोक दिया। इस कारण निजी कूड़ा उठाने वालों को घंटों इधर-उधर भटकते देखा गया। स्थानीय ग्रामीण हरदीप सिंह, अमरिंदर सिंह, शमशेर सिंह, सलीम, करनेल सिंह, गुरदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, कर्म सिंह, चंदरपाल, सुरिंदर सिंह और अन्य ने बताया के जहां पिछले कई वर्षों से सड़क पर कूड़ा गिराया जाता है, वह कोई डंपिंग ग्राउंड नहीं है। अपनी सुविधा से कूड़ा वहां गिरा दिया जाता था। इस कारण अक्सर सड़क बंद हो जाती थी। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। इस बार गांव निवासियों ने पक्का मन बना लिया है कि अब यहां कूड़ा नही गिराने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने यहां टेंट लगा लिया है। वहां किसी को कूड़ा नही गिराने दिया जा रहा है।



बलटाना में नहीं है डंपिंग पॉइंट
बलटाना एरिया में नगर परिषद के पास कोई भी स्थाई डंपिंग पॉइंट नहीं है। पहले जहां कूड़ा गिराया जा रहा था वह अस्थाई जगह थी। जमीन मालिक ने चारदीवारी करके उसको बंद कर दिया है। इसके बाद लोगों ने कूड़ा सड़क पर गिराना शुरू कर दिया था। विरोध के चलते आज गांव वालों ने टेंट लगाकर वहां भी कूड़ा गिराने से मना कर दिया है। परेशानी की बात यह है कि कूड़ा गिराने के लिए कोई जगह ना होने के कारण कूड़ा सफाई कर्मियों को परेशान झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन



लोगों की तरफ से यहां से डंपिंड साइट हटाने की मांग की जा रही थी। डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित करने वाले प्राइवेट कर्मचारी हैं। वे ही यहां पर कूड़ा लाकर गिराते थे। यहां कूड़ा नगर परिषद द्वारा नहीं गिराया जाता है। पीरमुछल्ला या बिशनपुर में कूड़ा डालने की जिम्मेदारी प्राइवेट कर्मचारियों की है। वे इससे बच रहे हैं। उनको हिदायत दी जाएगी कि कूड़ा बड़े डंपिंग पाॅइंट पर गिराए। कोई अन्य व्यवस्था बनाने के लिए उनसे मीटिंग कर कोई निष्कर्ष निकाला जाएगा। - रंजीत सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें