फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 108 ज्योत आरती में शनि देव के जयकारों से गूंजा मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। श्री राधा कृष्ण मंदिर एवं धर्मशाला फेज-2 में भगवान श्री शनि देव जी की दिव्य 108 ज्योत आरती और भव्य संगीतमय कीर्तन श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित किया गया। मंदिर परिसर जय शनि देव के जयघोषों और मधुर भजनों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने परिवार सहित पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित राजेश गौड़ ने विधिवत शनि चालीसा पाठ के साथ किया। इसके बाद भगवान श्री शनि देव जी की 108 ज्योत आरती की गई। सैकड़ों दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। इसके उपरांत भव्य संगीतमय कीर्तन में प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। मधुर भजनों और सामूहिक आराधना से मंदिर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें