फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नप की टीम ने पटियाला चौक से लोहगढ़ मोड़ तक हटाए अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद की इंफोर्समेंट टीम ने सोमवार को कार्रवाई कर पटियाला चौक से लोहगढ़ मोड़ तक अवैध कब्जे छुड़वाए। इस दौरान तीन रेहड़ियों के अलावा कुछ लोगों के काउंटर, बाहर रखे टायर, अन्य सामान भी जब्त किया। लोगों के विरोध के बावजूद भी नगर परिषद की टीम ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। कार्रवाई के दौरान इंफोर्समेंट टीम के इंस्पेक्टर परविंदर जीत सिंह ने कहा कि टीम की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। किसी को भी सड़क पर अवैध कब्जा करने की कोई इजाजत नहीं दी जाएगी। दुकानदार अपना सामान दुकान के अंदर ही रखें। अवैध कब्जा करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें