फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अंतरराष्ट्रीय पंजाबी ओलंपियाड 2025 के लिए शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकार ने पंजाबी मातृभाषा को बढ़ावा देने और छात्रों में पंजाबी भाषा के प्रति रुचि पैदा करने के लिए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय पंजाबी ओलंपियाड 2025 आयोजित करने की घोषणा की है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने बताया कि छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया सोमवार 18 अगस्त से शुरू कर दी गई है जो 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन होगी। इसके लिए विशेष वेब लिंक https://olympiad.pseb.ac.in/ पर विद्यार्थी रजिस्टर कर सकते हैं। प्राथमिक श्रेणी (8 से 12 वर्ष) में पंजीकरण शुल्क 50 रुपये (पहले 100 रुपये) होगा। मध्यम वर्ग (12 से 14 वर्ष) और माध्यमिक वर्ग (14 से 17 वर्ष) के लिए पंजीकरण शुल्क 100 रुपये रखा गया है। ईएनआरई छात्रों के लिए पंजीकरण शुल्क 800 रुपये होगा।
विज्ञापन

परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड़ में होगी
इस बार यह परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड़ में आयोजित की जाएगी। छात्रों में उत्साह बढ़ाने के लिए विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सबसे अधिक छात्रों को पंजीकृत करने और जिलेवार सबसे अधिक स्थान प्राप्त करने वाले स्कूलों और शिक्षकों को विशेष सम्मान मिलेगा। गौरतलब है कि वर्ष 2023 और 2024 में आयोजित ओलंपियाड में 35,000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। बोर्ड को उम्मीद है कि इस बार पंजीकरण का आंकड़ा और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें