फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नगर परिषद के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। नगर परिषद के अधीन लंबे समय से काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों की ओर से अपनी मांगों को लेकर शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी है। हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है और जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। इससे शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए पंजाब गोसेवा आयोग के पूर्व वाइस चेयरमैन कमलजीत सिंह चावला विशेष रूप से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने कर्मचारियों और जनता से कई वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें पूरा नहीं किया गया। कर्मचारी नेताओं प्रधान शेखर कुमार, वाइस प्रधान शिव, राज कुमार, दिनेश कुमार, रवि कुमार, चंदन, बुद्ध, शाम लाल और वाटर सप्लाई कर्मचारी हैप्पी सूद ने बताया कि वे पिछले डेढ़ से दो दशक से नगर परिषद में कच्चे कर्मचारी के रूप में काम कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांगों में कर्मचारियों को पक्का करना और समान वेतन देना शामिल है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें