डेराबस्सी। आबकारी विभाग ने डेराबस्सी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई कर भारी मात्रा में शराब जब्त की है। यह छापा डिप्टी आबकारी कमिश्नर, पटियाला खुशदिल सिंह संधू और सहायक आबकारी कमिश्नर अशोक चलोत्रा के नेतृत्व में की गई। आबकारी अधिकारियों की टीम ने मोहाली के निरीक्षण के तहत डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र और थाना के देवी नगर गांव के निवासी हरप्रीत सिंह (पुत्र जोगनाथ) के घर पर छापा मारा। इस अभियान का संचालन आबकारी इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह राए ने किया। आबकारी पुलिस अधिकारियों में एचसी राजेश कुमार और सतनाम सिंह, एससी, आईआरबी सचिव टीम भी शामिल थी। छापे के दौरान टीम ने घर में खड़ी एक काले रंग की कार के ट्रंक की तलाशी ली। वहां से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की। विभाग के अनुसार कार से कुल 250 बोतलें शराब की बरामद की। कार्रवाई के दौरान आरोपी हरप्रीत सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।