मोहाली...सरकारी कालेज के बाहर धरने पर बैठे गैस्ट फैक्लटी सहायक प्रोफेसरों से मांग पत्र लेते अकाली
- फोटो : MOHALI
मोहाली। फेज-6 के शहीद मेजर हरमिंदरपाल सिंह सरकारी कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी स्टाफ की हड़ताल चौथे दिन शनिवार को भी जारी रही। यह हड़ताल सरकारी कॉलेज गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर्स संघर्ष कमेटी पंजाब के आह्वान पर की गई है।
फेज-6 के सरकारी कॉलेज में धरने के दौरान समर्थन में शिअद नेता सिमरनजीत सिंह चंदूमाजरा ने गेस्ट फैकल्टीज से बातचीत की। जिसके बाद उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की कार्यशैली से हर वर्ग परेशान है। गेस्ट फैकल्टीज खुद को रेगुलर करने और वेतन मेें बढ़ोतरी की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। धरने को संबोधित करते हुए शिअद नेता चंदुमाजरा ने कहा कि यह सरकार की नाकामी का ही नतीजा है कि सहायक प्रोफेसर्स को सरकार के खिलाफ संघर्ष के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने हड़ताली गेस्ट फैकल्टीज की मांगों को सरकार के सामने उठाने का भरोसा दिया।