फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर काउंसिल ने 156 बीघे जमीन से कब्जा छुड़वाया, कुछ खेती के लिए ठेके पर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। लंबे समय चली अदालत की प्रक्रिया के बाद नगर काउंसिल ने अपनी 156 बीघे और 9 बिसवे जमीन को कब्जे से छुड़वा लिया है। इसके बाद जो जमीन खेतीबाड़ी योग्य थी उसको दो साल के लिए 8 लाख 8 हजार रुपये में ठेके पर दे दिया है। नगर काउंसिल ने ऐसी कार्रवाई पहली बार की है। पिछले साल 3 अक्टूबर, 2019 को भी संबंधित जमीन की बोली लगाई गई थी। परंतु मोहाली के एक निवासी ने सिर्फ 10 हजार रुपये की बोली देकर यह जमीन ठेके पर ली थी। लेकिन उसने बाकी की राशि नहीं भरी थी और काउंसिल ने बोली रद्द कर दी थी। काउंसिल की प्रक्रिया को लेकर संबंधित जमीन की ताजा बोली कार्य साथक अफसर गुरदीप सिंह भोगल की देखरेख में हुई है।
विज्ञापन

इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर के नुमाइंदे बतौर बनूड़ के नायब तहसीलदार ने भी शिरकत की। काउंसिल के कार्यकारी प्रधान जसवंत सिंह खटड़ा, काउंसिल जगतार सिंह कंबोज, भजन लाल, कैप्टन बंत सिंह आदि भी इस मौके मौजूद थे।
काउंसिल ने उक्त जमीन का ठेका 8 लाख 1 हजार रुपये में रखा था। धरमिंदर सिंह, कमलजीत शर्मा और अजीत पाल सिंह आदि ने जमीन की बोली में हिस्सा लिया। धरमिंदर ने दो साल के लिए 8 लाख 8 हजार रुपये में जमीन की बोली अपने नाम करवाई। ईओ गुरदीप सिंह भोगल ने बताया कि संबंधित जमीन पहली बार बोली पर दी गई है। विभाग से मंजूरी लेकर इसकी रिजर्व प्राइज घटाई गई थी। संबंधित जमीन में पानी का कोई साधन नहीं है। काउंसिल ने यहा ट्यूबवेल लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दो साल के बाद इस जमीन से दोगुनी आमदन होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें