फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एमपी कंग को मिल दुकानदार ने अपनी समस्या से कराया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। खरड़ के करियाना और मिठाई दुकानदार, रिटेल करियाना मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान पवन कुमार मंडल के नेतृत्व में हलका श्री आनन्दपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग से मिले। इस अवसर पर दुकानदारों के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद कंग को बताया कि खरड़ डेवलपमेंट चैक ग्रुप द्वारा उनके नाम का उपयोग करके खरड़ के दुकानदारों की चेकिंग करने की घोषणा की गई है जबकि उनके पास जांच करने के लिए किसी भी तरह की सरकारी अथॉरिटी नहीं है। इस अवसर पर कंग ने कहा कि कोई भी प्राइवेट संस्था सरकारी अथॉरिटी के बिना किसी भी दुकानदार की चेकिंग नहीं कर सकती है। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन हाकम सिंह, अमनदीप गर्ग, सौरव गुप्ता, राजेश कुमार हैप्पी, राजिंदर अग्रवाल, आशीष मंगल, अरूण सिंगला, सोढी स्वीटस, हजूर सिंह सैनी तथा रवि सैनी समेत अन्य दुकानदार भी उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें