फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सेक्टर-114 हरभजन विहार में गंदे पानी का नाला बना स्वास्थ्य के लिए खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-114 स्थित हरभजन विहार (आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गेनाइजेशन) के पास गंदे पानी का एक नाला तालाब बन चुका है, जो वहां के करीब 1,100 फ्लैटों में रह रहे सैन्यकर्मियों के परिवारों के लिए गंभीर स्वास्थ्य खतरा पैदा कर रहा है। इस स्थायी गंदे पानी के कारण पूरे इलाके में बदबू फैली रहती है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। यह गंदे पानी का तालाब इसलिए बन गया है क्योंकि चप्पड़चिड़ी से निकलने वाला नाला, जो लांडरा-खरड़ रोड पार कर सेक्टर-114 तक आता है, आगे मलबे से बंद हो चुका है। नियमों के अनुसार सीवरेज नालों या जलधाराओं में नहीं डाला जा सकता, आसपास के इलाकों से लगातार गंदा पानी इसी नाले में छोड़ा जा रहा है। हरभजन विहार की रेजीडेंट एसोसिएशन के प्रधान ब्रिगेडियर एसपी सिंह रिटा. ने बताया कि मानसून के समय इलाके की ढलान के कारण सारा पानी इसी नाले में जमा हो जाता है। जुलाई 2023 में आई भारी बारिश के दौरान हरभजन विहार की बेसमेंट में पानी भर गया था और सौ से अधिक वाहनों को नुकसान पहुंचा था। इसके बावजूद न तो प्रशासन और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई कदम उठाया है। निवासियों की मांग है कि नाले की सफाई तुरंत की जाए ताकि गंदा पानी बहकर पटियाला राव में मिल सके और यहां जलभराव की समस्या समाप्त हो। सेक्टर-114 की कॉलोनी अंसल ग्रुप की है, जो दिवालिया घोषित हो चुके हैं। ऐसे में निवासियों को डर है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरन नाले को सेक्टर-114 के प्रवेश बिंदु पर ही बंद करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें