फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ओवरचार्जिंग से चिड़ियाघर में हुआ ब्लास्ट, 18 इलेक्ट्रिक फेरियां हुईं राख

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। छत्तबीड़ चिड़ियाघर में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। दर्शकों को घुमाने वाली इलेक्ट्रिक फेरियों में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण ओवरचार्जिंग बताया जा रहा है। हादसे के समय वहां न तो कोई दर्शक मौजूद था, न ही आग जंगली जानवरों के बाड़ों तक पहुंची। इस वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


छत्तबीड़ चिड़ियाघर के अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि फेरियों में दर्शकों को घुमाने का ठेका एक निजी ठेकेदार के पास है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ओवरचार्जिंग के कारण एक फेरी में ब्लास्ट हो गया। सभी फेरियां एक-दूसरे के बहुत पास खड़ी थीं। आग ने तेजी से फैलकर करीब 18 फेरियों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते सभी फेरियां जलकर राख हो गईं। इससे लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि चार्जिंग पाॅइंट जानवरों के बाड़ों और जंगल के हिस्से से काफी दूर बनाया गया था। यह फैसला संभावित हादसों को ध्यान में रखकर लिया गया था। अगर यह चार्जिंग स्टेशन जानवरों के पास होता तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था। उन्होंने कहा कि हाल में हुई बारिश और मौसम में नमी के कारण आग ज्यादा नहीं फैली। मिट्टी गीली थी और हल्की ठंड के कारण चारों तरफ नमी थी। इससे आग को फैलने से रोकने में मदद मिली। फायर ब्रिगेड के कर्मियों को आग बुझाने में करीब एक घंटे से ज्यादा समय लगा। मौके पर पुलिस टीम भी पहुंची और जांच शुरू की गई है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ओवरचार्जिंग के चलते फेरी की बैटरी फटी, जिससे आग भड़क उठी। चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें