मोहाली। वार्ड नंबर-11 में बिजली की समस्या को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेकर पार्षद अनुराधा आनंद और जतिंदर आनंद टिंकू ने क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत दी है। एक हफ्ते के भीतर वार्ड में दूसरा ट्रांसफार्मर अपग्रेड करवाया गया है। इससे इलाके की बिजली आपूर्ति अब पहले से अधिक स्थिर और सुचारु हो गई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार ट्रांसफॉर्मर बार-बार ओवरलोड हो रहा था। इससे लगातार बिजली ट्रिपिंग और कम वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। लोगों की मांग पर पार्षद ने पहले चरण में एक ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करवाया और फिर कुछ ही दिनों में दूसरा ट्रांसफार्मर भी बदलवा दिया गया।