फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: स्वास्थ्य संस्थानों में विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सोमवार को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया गया। सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन और महामारी विशेषज्ञ डॉ. हरमनदीप कौर ने कहा कि हेपेटाइटिस लीवर की सूजन संबंधी बीमारी है जो वायरस द्वारा फैलती है। यदि इस बीमारी का समय पर पता चल जाए तो गंभीर होने से पहले इसका इलाज संभव है।हेपेटाइटिस सी और बी के लिए उपचार, बेसलाइन टेस्ट और वायरल लोड टेस्ट राज्य के जिला अस्पतालों में किए जाते हैं। इन संस्थानों में मरीज अपना इलाज निःशुल्क करा सकते हैं।
विज्ञापन

हेपेटाइटिस बी और सी को काला पीलिया भी कहा जाता है। जब कोई इसकी चपेट में आता है तो उसे हल्का बुखार, मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी, उल्टी और भूख न लगना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, जिससे लीवर में सूजन और लीवर कैंसर हो सकता है। हेपेटाइटिस से बचाव के लिए बच्चों को हेपेटाइटिस बी का टीका अवश्य लगवाना चाहिए, जो स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के टीकाकरण सूची में शामिल है तथा निशुल्क लगाया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आप मेडिकल हेल्पलाइन 104 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें