मोहाली। युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान का दूसरा चरण 5 जनवरी से शुरू किया जाएगा। पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के फील्ड स्टाफ के राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि अभियान के पहले चरण की सफलता के बाद अब दूसरे चरण की शुरुआत की जा रही है।
इस चरण में वे युवा जो कभी नशे की गिरफ्त में थे, अब उपचार व पुनर्वास के बाद सामान्य जीवन जी रहे हैं। वे प्रेरक वक्ता बनकर लोगों को नशा छोड़ने के लिए जागरूक करेंगे। गांवों और शहरी वार्डों में घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि नशे के दुष्प्रभावों को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाई जा सके।