फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: टपकी जिला अस्पताल की छत, डीसी ने दिए मरम्मत के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। लगातार हो रही बारिश से फेज-6 स्थित जिला अस्पताल की निर्माणाधीन ओपीडी विंग की छत टपकने से मरीजों और स्टाफ को दिक्कत का सामना करना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने हालात का जायजा लिया। उन्होंने देखा कि नई ओपीडी विंग की पानी की निकासी अभी तक मुख्य ड्रेनेज या रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से नहीं जोड़ा गया है। इसी कारण बारिश का पानी भवन में घुसकर रिसाव की समस्या पैदा कर रहा है। डीसी ने अस्पताल प्रबंधन, आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. भवनीत भारती और एसएमओ डॉ. परमिंदरजीत को निर्देश दिया कि खामियां तुरंत दूर की जाएं। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाकर आदेश दिया कि निकासी प्रणाली को इस तरह सुधारा जाए कि भविष्य में पानी अस्पताल भवन में न घुसे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें