फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 108 एम्बुलेंस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। 108 एम्बुलेंस सेवा ने एक बार फिर अपनी त्वरित और जीवन रक्षक सेवाओं का प्रदर्शन कर रास्ते में ही एक गर्भवती महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई। जानकारी के मुताबिक निभा देवी को प्रसव पीड़ा के चलते फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में ही उनकी स्थिति बिगड़ गई। बच्चे का सिर बाहर आ चुका था। हालात देखकर ईएमटी अंकुश डडवाल और पायलट लाली सिंह ने एम्बुलेंस के अंदर ही प्रसव प्रक्रिया को संभाला। टीम की तत्परता और कुशलता से महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद मां और नवजात को सुरक्षित सिविल अस्पताल मोहाली पहुंचाया गया। वहां दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। 108 एम्बुलेंस परियोजना प्रमुख मनीष बत्रा ने टीम की सराहना कर कहा कि यह सफलता ईएमटी की पेशेवर ट्रेनिंग और त्वरित प्रतिक्रिया का नतीजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें