फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीवर की गंदगी से सड़क लबालब, लोगों में संक्रामक बीमारी का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला-जीरकपुर हाईवे की सर्विस रोड पर रेडिसन होटल के पास सीवर ओवरफ्लो की समस्या अब गंभीर रूप लेती जा रही है। दो दिन से लगातार सीवर की गंदगी सड़क पर बह रही है। जहां से हजारों की संख्या में रोजाना वाहन गुजरते हैं, जो कि ट्रैफिक के लिए भी खतरा बन हुआ है। दो पहिया वाहन चालकों को बड़ी सावधानी के साथ गंदे जलभराव से निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा स्थानीय लोगों और राहगीरों को दूषित जलभराव से बीमारी फैलने का खतरा सता रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सीवरेज ओवरफ्लो की स्थिति लगातार बनी रहती है। कई दिनों से सीवरेज का पानी सड़क पर फैल रहा है। इससे बदबू और गंदगी का माहौल बना हुआ है। यह पानी पैदल चलने वालों और वाहन चालकों के लिए परेशानी पैदा कर रहा है। इस तरह का जमा और बहता गंदा पानी डेंगू, मलेरिया, टायफाइड और त्वचा संक्रमण जैसी बीमारियों को बढ़ावा दे रहा है।



हर रोज इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। पानी इतना गंदा है कि छींटे कपड़ों पर पड़ते हैं और बदबू सहन नहीं होती। हमें सबसे ज्यादा डर बच्चों की सेहत को लेकर है। - रामस्वरूप सिंह
विज्ञापन





यह सिर्फ गंदगी का मामला नहीं है, बल्कि यह हमारी सेहत से जुड़ा मुद्दा है। शहर में सीवर जाम, ओवरफ्लो की गंभीर समस्या बनी लंबे समय से बनी है। अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ। -जसवंत सिंह, नंबरदार





मैं रोज ऑफिस जाने के लिए इसी सड़क का इस्तेमाल करती हूं। कई बार पानी के कारण फिसलने का खतरा रहता है। प्रशासन को कम से कम इस पानी की निकासी का इंतजाम करना चाहिए। -हरप्रीत कौर




शिकायतों के बावजूद भी नगर परिषद कोई स्थायी समाधान नहीं निकाल रहा है। सीवरेज सिस्टम की नियमित सफाई और ओवरफ्लो रोकने के लिए उचित व्यवस्था जरूरी है, अन्यथा आने वाले समय में यह समस्या स्वास्थ्य संकट का रूप ले सकती है। - विशाल सिंह




एसटीपी पाइपलाइन पर अधिक लोड होने की वजह से सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। उसे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। किसी भी स्थानीय और राहगीर को परेशानी नहीं होगी। -परविंदर सिंह भट्टी, ईओ, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें