फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कोहिनूर ढाबा से लोहगढ़ पार्क तक सड़क बदहाल, गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। कोहिनूर ढाबा से लेकर लोहगढ़ पार्क तक करीब 600 मीटर लंबी सड़क इन दिनों बेहद खस्ताहालत है। जगह-जगह गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी ट्रैफिक वाली इस सड़क पर स्थिति इतनी खराब है कि दोपहिया वाहन चालक अक्सर असंतुलित होकर गिर जाते हैं और कई बार चोटिल भी हो चुके हैं। प्रशासन से मांग है कि आम जनता की सुविधा को देखते हुए इस सड़क का निर्माण कार्य तुरंत पूरा कराया जाए, ताकि दुर्घटनाओं से बचाव हो सके और यातायात सुचारू चले।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ महीने पहले लोहगढ़ के विश्वकर्मा मंदिर से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहगढ़ तक पानी निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाई गई थी। पाइपलाइन डालने के बाद सड़क पर इंटरलॉक टाइल्स तो लगा दी गईं लेकिन आगे सड़क निर्माण का काम अधूरा छोड़ दिया गया। नतीजतन, स्कूल से आगे कोहिनूर ढाबा की तरफ सड़क पूरी तरह जर्जर पड़ी है।
गुरमेल सिंह, सुखदेव सिंह, मनजीत सिंह, सतविंदर पाल, रामकुमार सहित अन्य ने बताया कि बरसात या पानी भरने पर गड्ढे और भी खतरनाक हो जाते हैं। वाहनों को नुकसान पहुंचता है और रोजाना जाम जैसी स्थिति बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही इस सड़क को बनाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा।- उदयवीर सिंह ढिल्लों, अध्यक्ष, नप जीरकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें