फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से मृतक के परिजनों ने रात 2 बजे तक जाम किया हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बुधवार की रात करीब पौने 11 बजे जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर लोहगढ़ मोड़ पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल युवकों में से एक की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने रात भर हाईवे जाम कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की थी। इस दौरान लोग अन्य गाड़ियों को नहीं जाने दे रहे थे और कई तो लोगों की गाड़ियों पर भी चढ़ गए थे।
विज्ञापन


वहीं जबकि दो घायलों को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में रैफर कर दिया था। यहां पर गंभीर घायल साहिब की मौत हो गई थी। यह हादसा उस समय हुआ था जब मृतक साहिब निवासी गांव भबात करीब पौने 11 बजे अपने साथी सुमीत और राजबीर के साथ मोटरसाइकिल पर लोहगढ़ मोड़ से पटियाला चौक की ओर मुड़ा था। इस दौरान बनूड की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने मोटरसाइकिल को अपने चपेट में ले लिया। इस कारण उनकी मोटरसाइकिल आगे सड़क किनारे खड़े ट्रक और बीएमडब्ल्यू कार के बीच में फंस गई थी। इस हादसे के दौरान साहिब पुत्र जाकिर, सुमित पुत्र मलकीत सिंह और राजवीर सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी गांव भबात घायल हो गए थे। इनमें से साहिब ने दम तोड़ दिया है। सड़क सुरक्षा में तैनात सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तीनों मोटरसाइकिल सवार भबात इलाके में रहते हैं, जिनके परिजन हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पटियाला रोड जाम कर प्रदर्शन किया और कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करीब रात 12 से 2 बजे तक पटियाला रोड को परिजनों द्वारा जाम रखा गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा परिजनों को कार्यवाही का भरोसा देकर जाम को खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें