फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वोट डालने हरियाणा गया था रिटायर्ड फौजी का परिवार, चोरों ने उड़ा लिए आभूषण और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। लालड़ू-हंडेसरा लिंक रोड पर स्थित रोज कॉलोनी में एक घर से आभूषण और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

घटना के पीड़ित सेवानिवृत्त फौजी राजेश कुमार ने बताया कि 25 मई को वह अपने परिवार के साथ हरियाणा स्थित अपने गांव में वोट डालने गये हुए थे। उसी दौरान उनके पड़ोसियों ने फोन करके उनके घर में उथल-पुथल होने की सूचना दी। इस पर वह तुरंत लौट आए और यहां देखा कि उनके घर के मुख्य दरवाजे की चौखट टूटी हुई थी और सारे ताले भी टूटे हुए थे। अलमारी सहित बिस्तर का सारा सामान बिखरा हुआ था। जब उन्होंने अलमारी में रखे सामान की जांच की, तो पता चला कि चोर घर से डेढ़ लाख रुपये के आभूषण और 25 हजार रुपये नकद ले जा चुके थे।
विज्ञापन

उन्होंने उसी दिन स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दे दी थी। इस संबंध में जब पुलिस अधिकारी एएसआई चमकौर सिंह से बात की गई तो उन्होंने चोरी की शिकायत दर्ज कराने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि वह पीड़ित के घर भी गए थे, लेकिन उस वक्त परिवार वहां मौजूद नहीं था। चोरी से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत तलाशे जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें