फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी नौकरियों में युवाओं को 75% आरक्षण का वायदा निकला जुमला : आप

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। युवाओं के साथ दुष्यंत चौटाला और भाजपा सरकार की गठबंधन सरकार की ओर से निजी नौकरियों में युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण का वायदा का एक जुमला साबित हुआ है। सरकार के युवाओं के साथ इस धोखे का आज खुलासा हो गया है। हरियाणा के एक भी युवा को इस झूठे आरक्षण के वायदे से नौकरी नहीं मिली।। सरकार में 30 से ज्यादा पेपर लोक हो चुके हैं, जिससे युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना टूटा और निजी क्षेत्र की नौकरियों में हरियाणा के युवाओं को आरक्षण भी झूठा निकला है। यह बात आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह उप्पल ने मंगलवार को कही। इस अवसर पर ओबीसी विंग के जिलाध्यक्ष कैप्टन अमरजीत सिंह, ओबीसी विंग के जिलाध्यक्ष गुरचरण सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


हरियाणा के एक भी युवा को नहीं मिला रोजगार

उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा में निजी नौकरी में 75 प्रतिशत आरक्षण के कानून को रद्द कर दिया है। इस कानून के तहत उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने युवाओं से वायदा किया था कि हरियाणा में निजी नौकरी में युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। यह कानून दो साल से हरियाणा की विधानसभा में पास हो चुका है, लेकिन हरियाणा का एक भी युवा ऐसा नहीं है जिसे इस कानून के तहत निजी रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि यह कानून सिर्फ कागज का एक पुलिंदा था, यह कानून हरियाणा के युवाओं को निजी रोजगार दिलाने में सक्षम नहीं था। उन्होंने कहा कि इसको कानूनी रूप से इतना कमजोर बनाया गया था कि यह ठहर ही नहीं सका और सरकार ने अपने ही बनाए कानून को बचाए रखने की कोई कोशिश नहीं की। दो साल पहले पास हुए इस कानून को हाईकोर्ट में असंवैधानिक करार दे दिया गया है। यानी सरकार अपने ही बनाए कानून की पैरवी नहीं कर सकी।



तीस से ज्यादा पेपर हुए लीक, युवाओं में रोष

उन्होंने कहा कि दूसरी ओर हरियाणा सरकार की एचपीएससी का फैसला आया कि जो वेटनरी सर्जन के लिए परीक्षा जनवरी में ली गई थी उस परीक्षा को रद्द घोषित कर दिया गया है। हजारों लाखों युवाओं ने तैयारी करके परीक्षा दी और यह पेपर भी वेटनरी सर्जन का लीक हो गया। इसके चलते इस पेपर को भी रद्द करना पड़ा। इससे रोजगार की उम्मीद में बैठे न जाने कितने युवाओं के सपने टूटे हैं। भाजपा की नौ साल की सरकार में अब तक 30 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले नौ साल का सरकार का इतिहास बताता है कि हरियाणा बेरोजगारी में नंबर एक पर पहुंच गया है। भाजपा और जजपा सरकार निजी और सरकारी क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार दिलाने में नाकाम रही है। इस बार प्रदेश के युवाओं में रोष है और इस नाकाम सरकार को बदलना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें