फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शराब तस्करों पर 26 मामले दर्ज कर 25 आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। यमुनानगर में जहरीली शराब पीने के कारण हुई मौत के बाद पुलिस ने शराब तस्करों पर 26 मामले दर्ज कर 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह से अब तक शराब तस्करी के मामले में कुल 26 मामले दर्ज करके 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 292 अंग्रेजी और देसी शराब की बोतलें बरामद की गई। अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए दो एसआईटी की टीम गठित की गई है। इसके अलावा पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसीपी सुरेंद्र सिंह ने पंचकूला, कालका, पिंजौर, रामगढ़, रायपुररानी क्षेत्र के वैध शराब के ठेकेदारों के साथ मीटिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही एसीपी ने बताया कि शराब के ठेकों का निरीक्षण आबकारी विभाग द्वारा किया जाएगा। पुलिस की टीम लगातार अवैध शराब का धंधा करने वालों पर निगरानी करके उनके खिलाफ हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें