फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अवैध कब्जों पर दिखावटी कार्रवाई से यातायात की समस्या हो रही जटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। मुख्य सड़कों और फुटपाथों पर कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों पर नकेल कसने के नगर परिषद जीरकपुर के अधिकारियों के दावे सिर्फ अखबारों की सुर्खियों में ही नजर आते हैं, जबकि अतिक्रमणकारियों को हटाने के लिए गठित टीमें और उपलब्ध कराए वाहनों पर हर माह लाखों खर्च किए जाते हैं। वार्ड नंबर-30 के पार्षद नवतेज नवी धीमान का कहना है कि नगर परिषद की दिखावटी कार्रवाई के कारण शहर की यातायात समस्या और गंभीर हो गई है। पार्षद का कहना है कि उनके वार्ड के दुकानदारों और ढाबा मालिकों ने सड़कों पर अतिक्रमण करने की शिकायत के बावजूद परिषद अधिकारी कोई कार्रवाई करने में असमर्थ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के ढाबा मालिकों और दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से सीवरेज कनेक्शन जोड़े जा रहे हैं, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों पर अवैध रूप से कब्जा जमाए सैकड़ों रेहड़ी-फड़ी वालों ने शहर की सड़कों को तंग कर दिया है, जिससे शहर में ट्रैफिक जाम भी लगता है और सड़कों पर अक्सर वाहनों का जाम लगा रहता है। उनका कहना है कि स्थानीय पटियाला रोड, लोहगढ़ रोड, वीआईपी रोड, बलटाना बाजार, ढकोली, भबात रोड व शहर के अन्य स्थानों पर कब्जों की भरमार है। बेतरतीब खड़े वाहन ट्रैफिक समस्या को और गंभीर बना देते हैं।
विज्ञापन



टीम भेज कर चेक करवा लिया जाएगा। जहां पर भी कोई अवैध कब्जा किया हुआ दिखाई देगा वहां नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - प्रोमिला चौहान, सुपरिटेंडेंट, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें