फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो प्रेशर की दिक्कत होगी दूर, कजौली से पानी बंद होने पर भी नहीं रुकेगी सप्लाई, काम शुरू किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में पानी के लो प्रेशर की दिक्कत को दूर करने और लोगों को साफ-सुथरा पानी मुहैया करवाने के लिए आखिर नगर निगम ने काम शुरू कर दिया। मंगलवार को सेहत मंत्री एवं विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने फेज-5 के जलघर में वाटर ऑग्मेंटेशन मिशन योजना के तहत नींव पत्थर रखा। जबकि फेज-10 में बूस्टर प्लांट पर नई मशीनरी लगाने के काम की शुरूआत करवाई गई। इन दोनों प्रोजेक्टों पर करोड़ों रुपये की लागत से काम किया जा रहा है। इस मौके पर मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, सीनियर मेयर अमरीक सिंह सोमल और डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फेज-5 में इस योजना के तहत नया वाटर टैंक बनाकर पांच लाख लीटर पानी स्टोर किया जाएगा। साथ ही चार मोटर लगाकर पानी को बूस्ट किया जाएगा। जिससे इलाके के लोगों को साफ-सुथरा पानी आसानी से मिले। इस प्रोजेक्ट पर करीब डेढ़ करोड़ की लागत आएगी। सेहत मंत्री ने बताया कि यह टैंक बनने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि किसी कारण से अचानक कजौली में पानी की सप्लाई बंद होने के बाद भी पानी की दिक्कत मोहाली शहर में नहीं बनेगी। क्योंकि जब टैंक भरा रहेगा तो उससे आसानी से पानी की सप्लाई इलाके में की जा सकेगी। इसके अलावा उन्होंने फेज-10 के जलघर में बूस्टर लगाने और पुुरानी मशीनरी की जगह नई मशीनरी स्थापित करने का काम की शुरूआत की।
बता दें कि फेज-9 और 11 में बनाए गए बूस्टर प्लांट में अंडरग्राउंड टैंक बनाए हुए हैं। इस काम पर 71 लाख रुपये की लागत आएगी।
कजौली से मिलेगा पांच एमजीडी पानी
इस मौके पर सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि शहर को जल्द ही कजौली वाटर वर्क्स से पांच एमजीडी पानी मिलेगा। इससे जिन भी इलाकों में पानी की दिक्कत है, वह जल्द ही दूर हो जाएगी और लोगों को इससे काफी फायदा मिलेगा। यह प्रोजेक्ट कई साल से चल रहा है। हालांकि अब बरसातों के बाद ही पानी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

92 फीसदी के टीकाकरण का किया दावा
इस अवसर पर सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि मोहाली में 92 फीसदी लोगों का टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने दावा किया है कि टीकाकरण में मोहाली नंबर एक पर चल रहा है। मोहाली को मेडिकल हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर पार्षद बलजीत कौर, रुपिंदर कौर रीना, जसप्रीत सिंह गिल, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर रिशव जैन, पार्षद जगदीश सिंह जग्गा, पार्षद नरपिंदर रंगी, पार्षद कुलवंत सिंह कलेर, गुरचन सिंह और कईं अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें