फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गमाडा में भी लागू हो पोते-पोतियों के नाम संपत्ति ट्रांसफर नीति- एमपीसीए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पत्र लिखकर मांग की है कि दादा-दादी व नाना-नानी द्वारा पोते-पोतियों के नाम संपत्ति ट्रांसफर संबंधी सरकारी नोटिफिकेशन को गमाडा में भी लागू किया जाए। एसोसिएशन प्रधान हरजिंदर सिंह धवन ने कहा कि नीति लागू न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि गमाडा अधिकारियों से कई बार बातचीत के बावजूद समाधान नहीं हुआ। एसोसिएशन ने मांग की है कि इस पर जल्द सकारात्मक फैसला लेकर आम लोगों को राहत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें