फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सुंडरा में अवैध माइनिंग, टिप्पर व जेसीबी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। मुबारिकपुर पुलिस ने गांव सुंडरा में हो रही अवैध माइनिंग में शामिल टिप्पर और जेसीबी मशीन को काबू करने में सफलता हासिल की है, लेकिन टिप्पर और जेसीबी चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई लाखविंदर सिंह के अनुसार, पुलिस को दी गई शिकायत में अनुज तोमर जेई कम माइनिंग इंस्पेक्टर डेराबस्सी ने बताया कि 20 जनवरी की रात लगभग 11 बजे गांव सुंडरा में माइनिंग विभाग पटियाला और पुलिस विभाग द्वारा आकस्मिक चेकिंग की गई। इस दौरान चेकिंग के समय एक टिप्पर और एक पीली रंग की जेसीबी मशीन माइनिंग करते पकड़े गए। उक्त टिप्पर और जेसीबी द्वारा की गई खुदाई गैरकानूनी पाई गई, लेकिन पुलिस और माइनिंग विभाग की टीम को देखकर चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अवैध माइनिंग में शामिल टिप्पर और जेसीबी मशीन को जब्त कर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें