फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मेडिकल चेकअप करवाने पहुंची पुलिस ने आरोपी को ही सौंप दी हथकड़ी की रस्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। चोरों के पीछे पुलिस तो बहुत बार देखी पर मंगलवार को फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में पुलिस के पीछे एक चोर अपनी हथकड़ी की रस्सी लेकर घूमता दिखाई दिया। आरोपी को मटौर थाना पुलिस ने 20 साइकिल चोरी के केस में गिरफ्तार किया हुआ है। आरोपी एचआईवी पॉजिटिव है जिसको दवा दिलाने के लिए करीब एक बजे मटौर थाना के दो पुलिसकर्मी लेकर आए थे। आरोपी अस्पताल में अकेले ही हाथ में हथकड़ी और उसकी रस्सी पकड़ कर घूम रहा था। दोनों पुलिसकर्मी उसकी दवाई और अन्य दस्तावेज बनाने में इतना उलझ गए की वह भूल गए की जिसे वह साथ लेकर आए हैं वह एक मुजरिम है।
विज्ञापन

सूत्रों से पता लगा है कि आरोपी महंगी-महंगी साइकिल चुरा कर सस्ते दामों पर बेच देता था। वह नशा करने का आदि है और चोरी भी नशा खरीदने के लिए करता था। मटौर थाना पुलिस ने उसे 20 साइकिल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। मंगलवार को उसे मेडिकल जांच के लिए फेज-6 के सिविल अस्पताल में लाया गया था। उसकी एचआईवी बीमारी के कारण ही दोनों पुलिसकर्मी उसे दूर चलते नजर आए। वह करीब उसे पौने एक बजे अस्पताल में लेकर आए और करीब आधे घंटे तक उसकी मेडिकल की जांच कराई और दवाइयां ली। इस बीच उन्होंने उसे पूरी तरह से आजाद छोड़ा हुआ था। कई जगह पर दोनों में एक भी पुलिसकर्मी उसके साथ मौजूद नहीं था। पुलिसकर्मियों की लापरवाही के सामने आरोपी की शराफत काम आई जिसे उसे वहां से भागने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें