फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पुलिस ने चार माह 100 से ज्यादा भगोड़े किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला पुलिस ने चार माह में 100 से ज्यादा भगोड़ों (पीओ) को गिरफ्तार किया है। एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि भगोड़ों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पीओ स्टाफ तैनात किया गया है। इसका मुख्य दायित्व केवल भगोड़ों की तलाश कर उनको गिरफ्तार करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह सफलता प्रभारी थानेदार बलविंदर सिंह (पीओ स्टाफ मोहाली) और पुलिस अधीक्षक (जांच) सौरव जिंदल और उप पुलिस अधीक्षक (विशेष अपराध) नवीनपाल सिंह लेहल की देखरेख में गठित सभी टीमों को मिली है। इस अवधि के दौरान गिरफ्तार 100 से ज्यादा भगोड़ों में विभिन्न गंभीर अपराधों में शामिल लोग शामिल हैं। इनमें हत्या के दो मामले, हत्या के प्रयास के दो मामले, एनडीपीएस के तहत सात मामले, धोखाधड़ी के सात मामले, डकैती/चोरी के 29 मामले, दुर्घटना के 19 मामले, आबकारी अधिनियम के 11 मामले और अन्य 24 मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें