फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज के रिश्तेदारों ने डॉक्टर से किया दुर्व्यव्हार, डॉक्टर ने की पुलिस शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर राजेश गर्ग के साथ बीते 13 अक्तूबर को एक मरीज के रिश्तेदार महिलाओं की ओर से बदतमीजी की गई थी। इसके चलते डॉक्टर राजेश गर्ग द्वारा थाना ढकोली में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी ढकोली पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नही गई, जिसके बाद डॉक्टर ने सोमवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी है। डॉक्टरों का कहना है कि यदि हम अस्पताल में सेफ ही नही हैं तो हम मरीजों का इलाज कैसे करेंगे। सोमवार को डॉक्टर राजेश गर्ग भूख हड़ताल पर बैठ गए और अस्पताल का बाकी स्टॉफ भी उनके समर्थन में आ गया है।
विज्ञापन

इस मामले में डॉक्टर राजेश का कहना है कि 13 अक्तूबर को रात करीब 9 बजे एक व्यक्ति लड़ाई झगड़े में घायल होकर मरीज इलाज करवाने के लिए आया था। उसका इलाज किया गया और अस्पताल में ही आराम करने के लिए बोल दिया गया था। लेकिन मरीज अपनी मर्जी से जबरन घर चला गया था। इसके 15 मिनट के बाद चार महिलाएं अस्पताल में आईं और इनमें एक महिला का नाम सोनाली पंडित था, इन्होंने खूब हंगामा किया और उनके साथ बदतमीजी की। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी थी। इसके बाद से मेरा मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और मैं किसी मरीज का इजाज नहीं कर पा रहा हूं। इस बात को तीन दिन हो गए, लेकिन अस्पताल में अब तक कोई सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं किया गया और न ही सुरक्षा का कोई बंदोबस्त किया गया है। इसकी शिकायत एसएमओ को और उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है और हमारी संस्था की ओर से सरकार तक भी यह बात पहुंचाई जा चुकी है।
एक साल में ऐसी ही कईं घटनाएं हो चुकी हैं
पिछले एक साल की बात करें तो अस्पताल के स्टॉफ के साथ ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन अभी तक डाक्टरों और स्टॉफ की सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। भले ही आसपास के मोहाली, जीएमसीएच-32, पीजीआई या पंचकूला अस्पताल को देख लो सभी जगह सुरक्षा के प्रबंध हैं। वहां कई सिक्योरिटी गार्ड्स रखे हुए हैं, लेकिन यहां ढकोली अस्पताल में एक भी गार्ड नही हैं। जून में सीएचसी ढकोली में इंजेक्शन लगाने को लेकर काफी हंगामा हुआ था। एक व्यक्ति अपनी बेटी को रैबीज का टीका लगवाने के लिए आया था और टीका न लगने पर गुस्साए व्यक्ति ने शिकायत तो कि साथ हो गोली मार देने की धमकी भी दे डाली थी। जिसकी अस्पताल स्टॉफ द्वारा शिकायत भी की गई थी। इसी तरह नशे की आदी एक युवती ने अस्पताल में घुसकर कुछ टीके चुरा लिया था और फरार हो गई थी, हालांकि स्टॉफ ने उसका पीछा भी किया था, लेकिन वह अस्पताल के बाहर खड़े अपने साथी के साथ मिनी ट्रक में बैठकर फरार हो गई थी। लेकिन जल्दबाजी में ट्रक चालक ने एक्सीडेंट कर दिया था और उन्हें काफी चोटें आई तो उन्हें जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया था। जहां से नशेड़ी युवती फरार हो गई थी। इसके अलावा रोजाना मरीज या उनके रिश्तेदार बहस करते रहते हैं। जिससे अस्पताल स्टॉफ को परेशानी होती है लेकिन इस समस्या का कोई हल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट्स
हमारे पास अस्पताल में डॉक्टर के साथ महिला द्वारा बदतमीजी करने की शिकायत आई हुई है। इस मामले की अभी जांच की जा रही है। जांच में किसी की गलती पाई गई तो उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। -सिमरजीत सिंह, एसएचओ ढकोली।
कोट्स
डॉक्टर राजेश के साथ हुई घटना, बहुत दुखदायक है। हमारी संस्था पीसीएमस (पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज) उनके साथ है। हमारी संस्था द्वारा विभाग के उच्च अधिकारियों और सरकार तक यह बात मांग के रूप में पहुंचाई जा चुकी है। लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और न ही सुरक्षा दी गई है। जब तक डॉक्टर राजेश गर्ग को इंसाफ नहीं मिलता और हमारे भाइयों को सुरक्षा प्रदान नहीं की जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। -मेहताब सिंह बल्ल, पंजाव सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन, प्रधान जिला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें