फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मुल्लांपुर से सिसवां सड़क होगी चौड़ी, हॉर्टीकल्चर पर होगा जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने मोहाली शहर के साथ-साथ अब पूरी तरह न्यू चंडीगढ़ के विकास और सौंदर्यीकरण पर फोकस बढ़ा दिया है। न्यू चंडीगढ़ क्षेत्र को हरा-भरा और आकर्षक बनाने की दिशा में गमाडा ने काम शुरू कर दिया है। इसके तहत गमाडा मुल्लांपुर से सिसवां तक 200 फीट चौड़ी मुख्य सड़क के साथ-साथ ईको सिटी फेज-1 और फेज-2 में हॉर्टीकल्चर मेंटेनेंस पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन

गमाडा ने टेंडर कॉल करके इस कार पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत 12 माह तक नियमित हॉर्टीकल्चर मेंटेनेंस किया जाएगा। इस दौरान हरियाली की देखभाल, सिंचाई, कटाई-छंटाई और पौधों के रखरखाव का जिम्मा चयनित एजेंसी के पास रहेगा। गमाडा के हॉर्टीकल्चर विंग के डिविजनल इंजीनियर हरप्रीत सिंह सेखों के अनुसार प्रस्तावित योजना के तहत मुख्य सड़क के दोनों ओर लगे पेड़ों, पौधों, ग्रीन बेल्ट, सेंट्रल वर्ज की नियमित देखभाल की जाएगी।
इसमें पौधों की सिंचाई, घास की कटाई, सूखे पौधों को हटाना, नए पौधे लगाना, खाद व कीटनाशकों का छिड़काव और हरियाली को बेहतर बनाए रखने से जुड़े सभी कार्य शामिल होंगे। गमाडा का उद्देश्य है कि न्यू चंडीगढ़ को पर्यावरण के अनुकूल, स्वच्छ और सौंदर्यपूर्ण शहर के रूप में विकसित किया जाए।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार मुल्लांपुर–सिसवां 200 फीट रोड न्यू चंडीगढ़ की प्रमुख लाइफलाइन मानी जाती है, जहां से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क के साथ-साथ बेहतर हॉर्टीकल्चर मेंटेनेंस से न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संतुलन में भी मदद मिलेगी। वहीं ईको सिटी फेज-1 और फेज-2 में पहले से विकसित रिहायशी और व्यावसायिक सेक्टरों में ग्रीन एरिया को बनाए रखना गमाडा की प्राथमिकता है। इस परियोजना के माध्यम से स्थानीय निवासियों को बेहतर वातावरण, साफ-सुथरी सड़कें और व्यवस्थित हरियाली का लाभ मिलेगा।
अनचाही वनस्पति पूरी तरह हटाई जाएगी : ईको सिटी-1, ईको सिटी-2, ईको सिटी-2, मेडिसिटी सहित अन्य क्षेत्रों में फैल रही कांग्रेस घास जंगली झाड़ियां और अनचाही वनस्पति को पूरी तरह हटाई जाएगी। यह कदम लोगों के स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस घास से एलर्जी और अन्य बीमारियों का खतरा बना रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें