फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का बिल भी दे रहा है हर घर तिरंगा लगाने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। आजादी के 75वें साल के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव में आम लोगों को शामिल करने के लिए भी सरकार ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। इसके मद्देनजर अब बिजली के बिल के माध्यम से भी हर घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया जा रहा है। यह संदेश बिल पर सबसे ऊपर दिया गया है, जिससे लोगों की नजर सबसे पहले उस पर पड़े। जानकारी के मुताबिक पावरकॉम की ओर से लोगों को बिजली के बिल जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोशिश यही है कि सभी जिले में बिल लोगों तक पहुंच पाए। 13 से 15 अगस्त तक 75वें स्वतंत्रता दिवस मौके हर घर तिरंगा मुहिम चलाई जाएगी। इसके तहत लोगों के घरों, सरकारी दफ्तरों और इमारतों में एक लाख 13 हजार 200 राष्ट्रीय झंडे फहराएंगे जाएंगे। राष्ट्रीय झंडे के लिए वितरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। बड़ा झंडा 25 रुपये, मीडियम साइज का 18 रुपये और छह गुणा नौ इंच का झंडा नौ रुपये में मुहैया करवाया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर अमित तलवार ने बताया कि अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) के माध्यम से कमिश्नर नगर निगम मोहाली को 20200, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) 5300 और जिला विकास एवं पंचायत अफसर को 40000 समेत जिले में कुल 1,13,200 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें